Friday, January 31, 2020

Aurat...dost ya dushman



महफ़िल में जब भी बात होती है,.....ये बात बहुत आम होती है !

शुरू कही से भी हो,..... ख़त्म औरत पर बात होती है 😍😍

फ़िर लगी यारों की महफ़िल,..... निकली भड़ास दिल की !

देखूँ सूरत आईने में,....सिरत क्यों,.....दिखने लगती है 😊😊  

यार,... औरत ही औरत की दुश्मन क्यों लगती है !!

सवाल में इतनी गहराई है,.... नाप सके न आज तक जिसे खुदाई है 😖😖

तुमने आज अगर गुहार लगाई है,.....तो सुन,... ये सच्चाई है !!

औरत त्याग की मूरत होती है,.....खुदको को छोड़ सबकी क़द्र होती है 😐😐

माँ होकर भी,.....एक माँ का दर्द करती अनदेखा है,....बेटी होकर भी बेटी से ही पंगा है !!

कहने को तो परिवार की धुरी है,....समझना ये जरुरी है नारी - नारी के बिन अधूरी है 😊😊

अपना हक़ और मंज़िल पाना आसान हो जाए,..... अगर औरत हि औरत की दोस्त हो जाए !! 

अगर सच हो ये बातें तो विचार करो,.... खुदके जैसा दूसरों संग व्यवहार करो 💕💕

वर्ना,....... हाथ जोड़े हूँ,.... मुझे माफ़ करो  🙏🙏🙏

Tuesday, January 28, 2020

Kissa..zindgi ka



याद है आज भी वो क़िस्सा,.....  
               
                 जो बन गया ज़िंदगी का अहम् हिस्सा !!

हॉस्टल की चार दीवारी में कैद लगती थी ज़िंदगी,.....   
                
                  बाहर के शोर से अंदर वीरान सी थी ज़िंदगी !!

जब भी माँ का हाथ गेट पर छूटा,..... 
                
                  दिल में हमेशा कुछ न कुछ टूटा !!

उन्हें जाते आख़िरी मोड़ तक निहारते रहती,......  
                 
                   फिर कब मिलना होगा मन में सोचती रहती !!

क्यों ख़ुदको मुझसे दूर किया,......  
                  
                    मेरे साथ ही क्यों ये अन्याय किया !!

पढ़ाई क्या इतना जरुरी है,.....  
                  
                     इसके लिए अपनों से जुदाई क्यों जरुरी है !!

उन नादान सवालों का आज मुझे ज़वाब मिला,..... 
                  
                    जब राहों में खुदको अपने बल खड़ा पाया  !! 

गुरुओं के सीख पर आज होता मुझे गुरुर है,....  
                  
                    सिखाया गुर हर मोड़ काम आता जरूर है !!

बचपन का लिखा वो लेख,.....आज सच लगता हैं !!

                 "तप कर हि इंसान और निखरता है "


Monday, January 27, 2020

Dil ki baatein...




मेरे कलम से निकला,..... एक कलाम था !!

यारों में जिसका चर्चा,..... सरेआम था 😍😍

गर्दिश में थे तारे,.... देखे फिर भी..... सपने तुम्हरे !!

यारों की तो चल निकली,.... हम ही रह गए कुँवारे 😁😁😁

पूछते है यार सब,..... प्यार क्या होता हैं !!

तुम्हें नहीं हुआ तो क्या,..... जहां में तो होता हैं 💕💕

दर्द - ए - दिल इस कदर भी बयाँ होता है...... 💬💬

प्यार तो,...... इक पल का मेहमाँ होता है !! 

बाकि तो ज़रूरत और आदत का,..... पैर जमा होता है 💔💔 

और बेचारा दिल,......इसी खुशफ़ैमी में,....ख़ुश होता रहता हैं 💓💓

Sunday, January 26, 2020

Har hind hamara....












हम हो हर हिन्दुस्तानी के,.....और हर हिन्द हमारा हो,

पहले हिन्दुस्तानी हम,.....जन - जन का ये बस नारा हो !!


गंगा हो या यमुना हो,.....निश्छल बहने का जज़्बा हो,

हे ईश्वर, तेरे इस जहां में,......नफ़रत का न इक क़तरा हो !!

हम हो हर हिन्दुस्तानी के,......और हर हिन्द हमारा हो,

सिर्फ शीष गिराने में नहीं,......खींची लक़ीर मिटाने का भी जज़्बा हो!!


जब भी गिरु इस धरा पर,......हाथ में बस तिरंगा हो,

जितने दफे लू जनम,......सरजमीं वो भारतवर्ष हमारा हो !! 












Thursday, January 23, 2020

Yaadon ka karobaar....



दिल को जो सुक़ून दे ,..... चलो कुछ ऐसी बात करें ,

पुरानी राहों से गुज़रकर.......फिर उनका दीदार करें 💦💦💦        

रोज की भागादौड़ी से......कुछ लम्हें तो अपने नाम करे ,

आओ फिर से यादों का क़ारोबार करें.....💓💓💓

मुदत्तों बाद वो तराना याद आया,......हर लम्हें में वो अफ़साना याद आया,

खफ़ा था जिससे जमाना,.....मुफ़लिसी में दिया वो नज़राना याद आया 💞💞💞

तेरी राहों में ख़ुश्क पत्तों की तरह,.....बिखरना याद आया !!

आज भी दिल है, इसी आज़माईश में ...... 💝💝💝

पाए जख्मों पर तंज़ करें....या नाज़ करें ,

उन सर्द आँखो से इश्क़ करें.....या उन पर रश्क़ करें 💕💕💕

डूबी कश्ती हूँ आज .....छोड़ो साहिल की क्या बात करे !!

आओ फिर से यादों का क़ारोबार करें.....💑


Saturday, January 18, 2020

Maan re.....



ख्वाहिसों के पर लगे है ऐसे,....दूर गगन पतंगों की रेस हो जैसे 💕💕💕


क्यों पल - पल बढ़ती मन की आशा,....चाहे क्यों पूरी हो सब अभिलाषा ♩♩


कितने ख़्वाब अधूरे है,... फिर जगे क्यों इतने खवाहिशे है 💖💖💖


कई दफ़े कहा,....♪♪


रे मन तू इस कदर न चल,.....न कतरो में ख़ुदको जला ♩♩


फिर वही यादों की रात होगी,.....तेरे अरमानों की बात होगी 💕💕💕


ख्वाहिसों के बादल फिर छाएंगे,.....बारिश तो होगी पर तेरे अश्क़ सुख जाएंगे ♩♩


इन सुनी पलकों में भर आया धुँआ,....बंदिशों की धूप में जब से झुलसा है जहां 💘💘💘


मन तू क्यों भागे उसी ओर,....गिरह की डोर उलझी है जिस छोड़ ♩♩


बावरे इस मन की बातें,......कभी बावरे नैन भी समझ न पाए 💝💝💝


सुकून में भी छाई वीरानी है,......तेरी हर ख़्वाहिश पे होती हैरानी है ♩♩


रे मन तू क्यों इस कदर भागे है,......💗💗💗






Recent Post :-

Khamoshi Ka Loktantra...,

कहते है ये लोकतंत्र  है....,   जहाँ हर आवाज को मिला,पूरा गगन है,  हर जुबां को मिला,बोलने का अधिकार,  फिर क्यों, लंबी कतार उन शब्दों की है,  ...

Most Loved Hindi Poetry :-