If you are feeling heartbroken and looking for sad shayari in hindi, these emotional lines will express your feelings perfectly. sometimes pain cannot be explained, but words can help you release your emotions. these sad love shayari are perfect for those who are going through breakup or loneliness.
Sunday, November 01, 2026
Kiraye Ka Shehar......,
Tuesday, October 06, 2026
Maun ki Matribhasa
Saturday, August 08, 2026
Khamoshi Ka Loktantra...,
Wednesday, July 15, 2026
Arthavyavastha Ke Aaine Mein Bharat..,
सड़कों पर दौड़ती भीड़ की रफ्तार कहती है,
देश आगे बढ़ रहा, हमारी सरकार हमसे कहती है,
ऊँची - ऊँची इमारतों के शीशों में,
विकास निरंतर आगे बढ़ रहा,
कितने लोग है जिन्हें सच नहीं दिख रहा,
चमक रहे शहरों में मॉल और बाज़ार जहाँ,
खेतों में सिसक रहा किसान यहाँ,
डिजिटल इंडिया की लहर में, डूब रहा हर एक शहर,
पर मज़दूर के चूल्हें में सुलग रही चिता की दोपहर,
बढ़ती जीडीपी के आँकड़े, शेयर बाज़ार के अंक,
अख़बारों की शान तो बढ़ाते हैं,
पर रोज़गार की तलाश में, कितने युवा भटक जाते हैं,
मॅहगाई की रेखा रोज़, छूती नए आसमानों को,
पर कौन सुनेगा, झुग्गी - झोपड़ी में बसने वाले इंसानों को ?
ज़रा ठहरकर गाँव की पगडंडी से भी पूछो,
सूखी पड़ी खेत की मेड़ों की भी कभी सुध लो,
हर मध्यम वर्ग की ये अनकही ज़ुबानी,
आँखों में उम्मीद और मन में लिए परेशानी,
रोज़ी की तलाश में, भटकते हर युवा की कहानी,
महंगाई की इस आँधी में, कितने सपने रोज़ बिखरते हैं,
हमारी रसोई जैसे निरंतर नए बजट में सिमटते हैं,
अर्थव्यवस्था केवल आँकड़ों का खेल नहीं,
GDP की बढ़ती ऐसी रेखा का कोई मोल नहीं,
डिजिटल सपनों के इस युग में,
आर्थिक तरक्की की दौड़ में, हमें संतुलन बनाना होगा,
मशीनरी के इस दौर में, इंसानी हाथों को ताकत में लाना होगा,
जब तक हर थाली में, रोटी और हर हाथों में काम न होगा,
कैसे कहें तब तक सोने की चिड़िया का सपना साकार होगा !!
Saturday, July 04, 2026
Mein Badal Rahi Hoon....,
Friday, June 26, 2026
Sabse Haseen Alfaaz Ho Tum....,
Monday, June 15, 2026
Pahli Mausmi Barsaat......,
Friday, June 05, 2026
Woh Saaj Hi Nahi Haiii...,
Saturday, May 30, 2026
Yuhi Tu Sang Rahna.....,
Thursday, May 28, 2026
Bhishma : Pratigya Ka Shraap...,
जिम्मेदारी की जंजीर से जकड़ा,
Saturday, May 23, 2026
Zara Pass Baitho....,
Saturday, May 16, 2026
Jarurat Kya Haii...,
Saturday, May 09, 2026
Kuch Ankahein Si....,
मासूम दिल में छुपे हैं, अनकहे से अफ़साने,
लब खामोश हैं, मगर ये आँखों में बवंडर क्यों है !!
ना हाथों में हाथ है , ना आँखों से मुलाक़ात,
फिर भी रातों को ,रहता "हम्म " का इंतज़ार क्यों है !!
कोई पास होकर भी, बहुत दूर सा लगता है, 💑
पर एक अजनबी, लगता दिल के इतना अंदर क्यों है !!
बस दोस्ती की राह पर, हमने बढ़ाए थे कदम,
फिर उसकी हर बात का, होने लगा असर क्यों है !!
कभी कुछ रिश्ते, बिना नाम के भी खास होते हैं,
पर ये बात कहीं आम न हो, लगता फिर इसे डर क्यों है !!
वो कम बोलता है, मगर महसूस हुआ उसे भी है,
उसकी ख़ामोशी में भी, जिक्र ये बार - बार क्यों है !!
ए खुदा, तेरे इस जहाँ में ये मंजर क्यों है,
छोटी बातों का भी होता, इतना असर क्यों है !! 💕💕💕
Tuesday, April 28, 2026
Num aakhon ka aasmaan.....,

Recent Post :-
Khamoshi Ka Loktantra...,
कहते है ये लोकतंत्र है...., जहाँ हर आवाज को मिला,पूरा गगन है, हर जुबां को मिला,बोलने का अधिकार, फिर क्यों, लंबी कतार उन शब्दों की है, ...
Most Loved Hindi Poetry :-
-
कैसे बताऊ तुम्हें मेरे लिए तुम क्या हो ? 💕 मस्जिद की पहली अज़ान हो तुम, माँगा जिसे रोज़ दुआओं में हम , रात सिरहाने खुले थे जो ख़्वाब, उसकी ह...
-
ऐसा कोई ज़िंदगी में........पहले तो नहीं था, इन आँखों का तेरे बिना.......गुज़ारा भी कहाँ था, देख तुझे अक़्स अक़सर, इश्क़ फ़रमाते हैं, नज़र...
-
लिखने को आज अल्फ़ाज़ ही नहीं हैं, तेरे ख्यालों में गुम हूँ कुछ इस तरह मैं, गा तो रही हूँ आज भी पर वो साज़ ही नहीं है !! 💕 खुली किताब सा रखा था...
-
सड़कों पर दौड़ती भीड़ की रफ्तार कहती है, देश आगे बढ़ रहा, हमारी सरकार हमसे कहती है, ऊँची - ऊँची इमारतों के शीशों में, विकास निरंतर आगे बढ़ रहा...
-
याद है मुझे....., पहली मौसमी बरसात में, मिले थे हम, वो भीगी सड़कें और वो ठहरी शाम, गुज़रते लम्हों की महक में, बस सपने बुन रहा था मैं , तेरे स...
-
कितना अलबेला है संसार......., उबड़ खाबड़ पगडण्डियाँ शरद से सुखी पड़ी है सारी डंडियाँ, लो हो गई नए रुत की शुरूवात लगने लगी फिर ओसों की क...
-
शब्दों की भी एक उम्र होती है...., इनके जनम से पहले, धरती ने भी मौन में ही, पहली बारिश सुनी होगी, जब माताओं ने बिना कुछ कहे, पहली बार अपन...












