Woman's Day यानि "8 March" एक औरत के विस्तृत
रूप का चिंतन करने का दिन उसके 365 दिन और 24 *7 घंटे
चलने वाले काम का बातों से देने वाले Reward दिन 🙏
"इक बात कहूँ गर सच मानों तुम...साल,घंटे,दिन को छोड़ो
इक पल काट सको बिन उनके.....तो जानें हम"
हर पिता कहे, ...... तू जान हमारी हैं,
किसी की ज़िम्मेदारी,.....पर तू हमारी दुलारी हैं !!
माना नया ज़माना है,..... नए रिश्तों का.... नया पैमाना है,
जिसका कोई मोल नहीं,..... वो अमूल्य तू गहना हैं,
ख़ुदको आज़मा मत,..... अपने हित के लिए.....तुझे ही लड़ना है !!
अकेली राहों में संभल कर,...... ख़ुद के बल चलना है,
किसी और के लिए नहीं,.....पहले ख़ुद के लिए जीना हैं !!
वक़्त की आँधी में धूल उड़ेंगे,..... तेरी आँखों में,
उलझ न इन भूल,.... भरी धूल में.... हिम्मत के छीटों से
तो....... तेरी बरसों की यारी हैं !!
रब ने इस फ़ितरत से,.... ढाला तुम्हें,....मौन बगिया में,
फूल खिलाने का...... जिम्मा दे..... डाला तुम्हेँ !!
तू हि इस सृष्टि की जननी है,...... मान तेरा इस धरा पे भी भारी है ........ शान से कह कि तू नारी हैं !!

nice thoughts
ReplyDeleteGood Thoughts on Women.....
ReplyDeleteThanks
Delete